Breaking News

महासमुंद@एंबुलेस से गांजे की अंतर्राज्यीय तस्करी महाराष्ट में ओडिशा का गांजा खपाने की साजिश नाकाम,दो आरोपी गिरफ्तार

Share


महासमुंद,28 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंबुलेंस से गांजा तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। उड़ीसा से एंबुलेंस में महाराष्ट्र गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। आरोपियों से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसका मूल्य लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है। मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम चरौदा मोड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा। जवानों ने वाहन रोककर बोलरो सवार नागपुर निवासी सलमान खान (26) और शिराज पठान (39) से पूछताछ की। तलाशी के दौरान वाहन के पीछे रखी दो बोरियों की जांच करने पर उसमें रखा 20 किलो गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से गांजा के अलावा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो एम्बुलेंस, छह हजार 800 रुपये नगद और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply