Breaking News

अम्बिकापुर@अस्पताल से बाइक चोरी,रिपोर्ट दर्ज

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 मार्च 2026 (घटती-घटना)। होलीक्रॉस अस्पताल में पिता, भाई और बहू को भर्ती कराए एक व्यक्ति का बाइक अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना क्षेत्र में बाबरा पेट्रोल टंकी के पास रहने वाला पिकप वाहन का चालक पंकज भाई पटेल 22 मार्च को अलसुबह अपने पिता अभिनंदन पटेल, बहू अनिता पटेल और भाई नीरज भाई पटेल का अचानक तबियत खराब होने पर तीनों को होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती किया था। यहां तीनों का ईलाज चल रहा था। 22 मार्च को वह दोपहर करीब 2 बजे अपने बाइक क्रमांक सीजी 15 सी.आर. 6905 को होलीक्रास अस्पताल के गेट के पास खड़ा करके अस्पताल के अंदर गया था। बाहर घर जाने के लिए निकला तो बाइक नहीं था। आसपास तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। अस्पताल के गेट के पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को चेक करवाने पर दोपहर 3.38 बजे मोटरसायकल को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले जाते नजर आया। पुलिस मामले में अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ खाद-बीज की कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार,प्रभारी सचिव ने दिया सख्त निर्देश

Share सूरजपुर,27 मार्च 2026(घटती-घटना)। जिले में आगामी खरीफ सीजन को लेकर तैयारियों को गति देने …

Leave a Reply