Breaking News

जशपुरनगर@240 नव दंपतियों को मुख्यमंत्री साय देंगे अपना आशीर्वाद

Share


जशपुर रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य आयोजन होगा
-संवाददाता-
जशपुरनगर,27 मार्च 2026 (घटती-घटना)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत 28 मार्च को जिले के 240 जोड़ो का विवाह रणजीता स्टेडियम जशपुर में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नव दम्पतियों को अपना आशीर्वाद देंगे। विवाह से पूर्व कन्याओं को मेंहदी एवं हल्दी और संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया इसके साथ ही बेटियों का मयाली नेचर कैंप में प्री वेडिंग सूटिंग का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा को 50 हजार की राशि का प्रावधान इसमें 35 हजार का चेक दिया जाता है और 7 हजार की वैवाहिक सामग्री इसके साथ ही 8 हजार का वैवाहिक आयोजन में खर्च किया जाता है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ खाद-बीज की कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार,प्रभारी सचिव ने दिया सख्त निर्देश

Share सूरजपुर,27 मार्च 2026(घटती-घटना)। जिले में आगामी खरीफ सीजन को लेकर तैयारियों को गति देने …

Leave a Reply