Breaking News

रायपुर@वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल…कई अधिकारियों का किया गया तबादला

Share


रायपुर,27 मार्च 2026। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। 27 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, आई एफ एस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह (2009 बैच) को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड,बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। वे वर्तमान में अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर में क्षेत्र संचालक के रूप में कार्यरत हैं। वहीं विवेकानंद झा (2009 बैच) को उनके वर्तमान कार्यों के साथ वन संरक्षक,स्नरूढ्ढस् मंडल,रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सतोविशा समाजदार (2010 बैच) को अस्थायी रूप से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान, विस्तार एवं एफ आर टी आई),रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही, गुरुनाथन एन। (2012 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक,उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व,रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इनके अलावा आईएफएस अधिकारी प्रियंका पाण्डेय (2012 बैच) को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक,अचानकमार टाइगर रिजर्व,बिलासपुर का दायित्व सौंपा गया है। राज्य सरकार ने यह सभी नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेश तक के लिए की हैं।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply