Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ 12 वीं बोर्ड का हिंदी पेपर रद्द

Share


दोबारा देनी होगी परीक्षा,अब 10 अप्रैल को एग्जाम
रायपुर,23 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिन्दी परीक्षा को रद्द कर दिया है। मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित हिन्दी विषय की परीक्षा अब अमान्य मानी जाएगी। इसे दोबारा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यानी स्टूडेंट्स को एग्जाम फिर से देना होगा। दरअसल, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों में हिन्दी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए साइबर थाने में लिखित सूचना दी गई। सिटी कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। इसके बाद मंडल की परीक्षा समिति की बैठक 23 मार्च 2026 को आयोजित की गई, जिसमें जांच के आधार पर परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
फिर से देनी होगी
हिंदी की परीक्षा

मंडल ने बताया है कि हिन्दी विषय की परीक्षा अब 10 अप्रैल को सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक होगी। छात्रों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। 9ः05 बजे उत्तर पुस्तिका मिलेगी, 9ः10 बजे प्रश्नपत्र दिया जाएगा और 9ः15 बजे से लिखना शुरू करना होगा। मंडल ने छात्रों से कहा है कि वे नई समय-सारणी ध्यान से देखें और उसी के अनुसार तैयारी करें। जरूरत पड़ने पर परीक्षा की तारीख और समय में बिना पहले बताए बदलाव भी किया जा सकता है। अगर परीक्षा के दौरान कोई छुट्टी घोषित होती है, तब भी परीक्षा तय समय पर ही होगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply