Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ बीजेपी में पदाधिकारियों की नियुक्ति

Share


झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संभाग प्रभारी और कार्यसमिति घोषित
रायपुर,10 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय ने झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों, संभाग प्रभारियों और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी की है। इस घोषणा के साथ ही संगठन में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जारी सूची के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की नियुक्ति की गई है, जबकि संभाग स्तर पर भी प्रभारी तय किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश प्रकोष्ठ की कार्यसमिति का भी गठन किया गया है। जिसमें कई कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।
जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूतीः पार्टी नेतृत्व का कहना है कि,इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। झुग्गी-झोपड़ी इलाके में रहने वाले लोगों तक सरकार की योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकेगा। बीजेपी के प्रदेश संगठन के मुताबिक, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य शहरी गरीबों, मजदूर वर्ग और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के मुद्दों को सामने लाना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना है। नए पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।


Share

Check Also

बिलासपुर@उधार की राशि वापसी न होने पर सीधे ठगी का केस नहीं बनता: अदालत

Share बिलासपुर,08 जून 2026। व्यापारिक और व्यक्तिगत लेनदेन से जुड़े विवादों को आपराधिक मामलों का …

Leave a Reply