Breaking News

रायपुर@शिक्षा विभाग का आदेश…प्रतिनियुक्ति समाप्त कर किया तबादला

Share


रायपुर,09 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अधिकारियों को लेकर सरकार की सख्ती अब दिखने लगी है। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने एक आदेश जारी कर राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत प्रभारी उप संचालक डॉ. राजेश कुमार सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें प्रभारी उप संचालक के पद पर संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर कार्यालय में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के अनुसार डॉ. राजेश कुमार सिंह, जिनका मूल पद प्राचार्य का है,वर्तमान में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, पेंशनबाड़ा रायपुर में प्रभारी उप संचालक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे। राज्य शासन ने उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए प्रशासनिक आधार पर उन्हें बिलासपुर शिक्षा संभाग में प्रभारी उप संचालक के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया है।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply