Breaking News

रायपुर@पूर्व डीजी राजीव श्रीवास्तव पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त

Share


रायपुर,०2 मार्च 2026। रायपुर में राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य पद पर पूर्व डीजी राजीव श्रीवास्तव की नियुक्ति की गई है। उन्होंने सोमवार को आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और प्राधिकरण की वर्तमान कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान राजीव श्रीवास्तव ने राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की चल रही गतिविधियों,प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत करना है। साथ ही आम नागरिकों का पुलिस तंत्र पर विश्वास बढ़ाने के लिए विभिन्न सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply