Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026

Share


2 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान आज जारी होगी अधिसूचना….
रायपुर,24 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए आगामी 16 मार्च को मतदान संपन्न होगा,जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह निर्वाचन कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही सीटों पर कराया जा रहा है। राज्यसभा की ये दो सीटें छत्तीसगढ़ की राजनीति और दिल्ली के सदन में राज्य के प्रतिनिधित्व के लिहाज से बेहद अहम हैं। वर्तमान विधानसभा के संख्या बल को देखते हुए इन सीटों पर होने वाला चुनाव सत्तापक्ष और विपक्ष के लिए अपनी एकजुटता और रणनीतिक पकड़ दिखाने का बड़ा मौका होगा, जिसका सीधा असर राज्य की भविष्य की नीतियों पर पड़ता है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार,चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रत्याशी 5 मार्च तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा) 6 मार्च को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply