Breaking News

रायपुर@टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने 18 साथियों के साथ तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण..

Share


रायपुर,22 फरवरी 2026। लगातार बढ़ते फोर्स के दबाव के बीच तेलंगाना से माओवाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पोलित ब्यूरो मेंबर और केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य देवजी ने 18 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। माओवादी संगठन के वर्तमान में सबसे बड़े कमांडर देवजी का आत्मसमर्पण माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। लंबे समय से फोर्स के सघन ऑपरेशन,नेटवर्क पर चोट और बढ़ती घेराबंदी के चलते माओवादी नेतृत्व के भीतर हताशा की स्थिति बन रही है। देवजी जैसे शीर्ष कमांडर का आत्मसमर्पण संगठन की रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक दोनों तरह की कमजोरी को उजागर करता है। बड़े नक्सली कमांडर देवा के आत्मसमर्पण पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बसव राजू के न्यूट्रलाइज होने के बाद देवजी बड़ा नक्सली था, जिसने सरेंडर किया है। देवजी ने तेलंगाना में सरेंडर किया है, ऐसी सूचना मिली है। कुछ नाम और शेष हैं, जो निष्कि्रय है,उन्हें भी सरेंडर कराया जाएगा। मुख्य धारा से वो जुड़े, इसमें काम किया जा रहा है। बैंक की राशि, शादी-विवाह, खेती करें। इसकी व्यवस्था भी कराई जा रही है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply