Breaking News

रायपुर@असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित,नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

Share


रायपुर,11 फरवरी 2026। सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संचालक ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वे नकली दवाओं से जुड़े दवा माफिया के साथ रेस्टोरेंट में बैठक कर रहे थे और उन्हें कार्रवाई की विभागीय फाइल दिखा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद एनएसयूआई ने इस मामले में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। संजय कुमार नेताम सहायक औषधि नियंत्रक के पद पर रायपुर में पदस्थ हैं। रायपुर के टैन कैफे में बैठकर वे नकली दवाओं से जुड़े प्रकरण के मामले में दवा माफियाओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। आरोप है कि वह विभागीय कार्रवाई से जुड़े महत्वपूर्ण फाइल दवा माफियाओं को दिखा रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद एनएसयूआई ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। एनएसयूआई ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया था और उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम को धरने के दौरान पांच लाख रुपए दिए थे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply