Breaking News

रायपुर@पीडब्ल्यूडी में भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत…

Share


पूर्व गृह मंत्री ने मुख्य अभियंता के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की

रायपुर,08 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्य के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर अनियमित ताओं के आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार तक शिकायत पहुंचाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्य सचिव विकासशील और लोक निर्माण विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह को पत्र लिखकर मुख्य अभियंता विजय कुमार भतपहरी के खिलाफ सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ननकी राम कंवर ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि विजय कुमार भतपहरी ने विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए नियमों को दरकिनार कर चुनिंदा ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कथित कमीशनखोरी और वित्तीय अनियमितताओं के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है और शासन की छवि भी प्रभावित हुई है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2011 और 2015 में भतपहरी के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए थे, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते इन मामलों में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। पूर्व गृह मंत्री ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पदोन्नति के दौरान कई अधिकारियों के खिलाफ लंबित मामलों को नजरअंदाज किया गया, जिससे न केवल योग्य अधिकारियों के साथ अन्याय हुआ, बल्कि विभागीय व्यवस्था और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी प्रश्नचिह्न लगा है। उन्होंने राजनांदगांव संभाग के मानपुर-संबलपुर मार्ग निर्माण का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि स्वीकृत बजट से कहीं अधिक भुगतान किया गया। जांच के दौरान निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेखों के गायब होने की बात भी सामने आई, जिसे उन्होंने गंभीर वित्तीय अनियमितता बताया।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply