Breaking News

रायपुर@दंतेवाड़ा डीएसपी कल्पना वर्मा सस्पेंड

Share


कारोबारी दीपक टंडन ने अफसर पर लगाए थे करोड़ों ऐंठने,नक्सलियों की जानकारी लीक करने के आरोप
रायपुर,05 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई कारोबारी दीपक टंडन की ओर से की गई शिकायत के बाद हुई है। कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार में फंसाकर करोड़ों ऐंठने और नक्सलियों की जानकारी को लीक करने का आरोप लगाया था। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय या शासन द्वारा निर्धारित स्थान रहेगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का प्रावधान रहेगा। 2 सप्ताह पहले इस कंट्रोवर्सी की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी गई थी।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@ में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से मौसम बदलेगा मिजाज

Share छत्तीसगढ़ 8 जून 2026। में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से …

Leave a Reply