Breaking News

रायपुर@रायपुर में एक रात में 162 वारंटी पकड़े गए

Share


5 साल पुराना आरोपी भी गिरफ्तार
रायपुर,05 फरवरी 2026। रायपुर पुलिस ने पश्चिम जोन में एक ही रात में 162 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम संदीप पटेल के निर्देश में 5 फरवरी 2026 को की गई। पिछले एक सप्ताह से विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, आमानाका, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, टिकरापारा, राजेंद्र नगर और मुजगहन थाना क्षेत्र के लंबे समय से फरार वारंटियों की तलाश कर तामीली की गई।
इन केसों में वारंटी थे आरोपी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये वारंटी चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों में लंबे समय से फरार थे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@ में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से मौसम बदलेगा मिजाज

Share छत्तीसगढ़ 8 जून 2026। में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से …

Leave a Reply