Breaking News

रायपुर@छॉलीवुड निर्मता मोहित साहू ने की खुदकुशी करने की कोशिश,एक्ट्रेस से मारपीट के मामले में दर्ज है एफआईआर

Share

रायपुर,25 जनवरी 2026। छॉलीवुड की एक्ट्रेस से मारपीट मामले में एफआईआर होने के बाद छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्मता मोहित साहू ने खुदकुशी की कोशिश की है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है। बता दें कि दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस ने मोहित साहू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, बेसुध हालत में थाना पहुंची युवती ने अपने साथ हुए मारपीट की घटना को बताई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। आरोप है कि छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू ने दूसरी शादी करने के बाद एक्ट्रेस के साथ मारपीट करता था।
यह है पूरा मामला : पीडि़ता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना में मामला दर्ज किया गया है। युवती ने आरोप लगाया है कि मोहित साहू ने शादी का झांसा देकर उसे उज्जैन ले जाकर जबरन विवाह के लिए दबाव बनाया, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। इस दौरान उसने युवती के साथ मारपीट की और कैंची व झारा जैसी ठोस वस्तुओं से हमला किया।
दोनों के बीच पहले से विवाद : पीडि़ता के अनुसार, मोहित साहू पहले से शादीशुदा है और अपनी पत्नी व युवती को अलग-अलग रखकर दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर रहा था। दोनों के बीच पहले विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी कथित तौर पर युवती के घर में घुस गया और उस पर हमला किया। यह घटना भाटा गांव स्थित सिल्वर वॉक, ब्लॉक 410 क्षेत्र की बताई जा रही है। एफआईआर में आरोपी पर लगातार हिंसक व्यवहार,डराने-धमकाने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@16 जून से स्कूल खुलेंगे, लेकिन किताबें अब भी नहीं पहुंचीं, निजी स्कूलों ने उठाई चिंता

Share छत्तीसगढ़ 8 जून 2026। समर वेकेशन के बाद प्रदेश के स्कूल 16 जून से …

Leave a Reply