Breaking News

रायपुर@नाबालिग से दरिंदगी के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर,पूरा मकान ध्वस्त…

Share


रायपुर,21 जनवरी 2026। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार अब्दुल सज्जाद अंसारी के खिलाफ रायपुर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। बुधवार सुबह राजा तालाब झंडा चौक स्थित आरोपी के मकान को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम ने इससे पहले आरोपी को मकान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए सात दिन का नोटिस जारी किया था। निर्धारित समय में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल, नगर निगम के अधिकारी, प्रशासनिक अमला और स्थानीय पार्षद मौजूद रहे। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले महापौर मीनल चौबे स्वयं मौके पर पहुंची थीं और आरोपी की दुकान और मकान पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर यह कार्रवाई की। स्थानीय पार्षद कैलाश बेहरा ने कहा कि इस तरह के अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्ड में इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और अपराधियों को किसी भी हाल में संरक्षण नहीं मिलेगा।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply