Breaking News

बस्ती@सीबीआई ने रिश्वत लेते ब्रांच मैनेजर को किया गिरफ्तार,ऐसे जाल बिछाया

Share


बस्ती,07 जनवरी 2026। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यूपी ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बेरता ब्रांच (मखौड़ा धाम) के ब्रांच मैनेजर और एक निजी व्यक्ति को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। यह निजी व्यक्ति बैंक में चपरासी के रूप में काम करता था। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। यह मामला 5 जनवरी को दर्ज किया गया, जब एक शिकायतकर्ता ने सीबीआई से संपर्क किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत बैंक से 5 लाख रुपए का लोन लिया था।


Share

Check Also

केल्हारी/एमसीबी@ एमसीबी में भीषण बस हादसा…6 यात्रियों की मौत,20 घायल घटनास्थल से अस्पताल तक पहुंचे पूर्व विधायक गुलाब कमरो

Share मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी …

Leave a Reply