Breaking News

रायपुर@कवासी लखमा से मिलने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व सीएम बघेल

Share


भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बात…
रायपुर,06 जनवरी 2026। शराब घोटाले से जुड़े मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। करीब एक साल से जेल में बंद लखमा से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने जांच एजेंसियों और भाजपा पर तीखा हमला बोला। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ लोग यह प्रचार कर रहे हैं कि उन्होंने अपने बेटे को छुड़ा लिया, लेकिन अगर ऐसा होता तो उनका बेटा जेल ही क्यों जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी ने अब तक कवासी लखमा के जवाब पर रिप्लाई तक दाखिल नहीं की है। बीजेपी के मंत्री नेता आज गलती से सच बोल रहे हैं। निर्दोष लखमा को 1 साल श्वष्ठ-श्वह्रङ्ख ने जेल में बंद किया हुआ है। भाजपा के नेता भी इस बात को मान रहे है। सवाल यह है तो कार्रवाई क्यों? एफआईआर क्यों? कुछ बोलते हैं कि बेटे को छुड़ा लिया। अगर मेरा चलता तो वह जेल क्यों जाता? भाजपा को घडि़याली आंसू बहाना बंद करना चाहिए। बता दे कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को जमानत मिलने के बाद भाजपा ने सवाल खड़े किए। भाजपा नेताओं का कहना है कि शराब घोटाले जैसे गंभीर मामले में भूपेश बघेल के बेटे को जमानत मिल जाती है।


Share

Check Also

रायपुर@ अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू

Share 11 माह सेवा और 2000 प्रतिदिन मानदेय का प्रावधान,पीरियड आधारित व्यवस्था खत्म,11 वैतनिक अवकाश …

Leave a Reply