Breaking News

रायपुर@सड़कों पर बर्थडे सेलिब्रेशन और स्टंटबाजी पर बड़ा एक्शन,66 आरोपी गिरफ्तार

Share


रायपुर,20 दिसम्बर 2025। सार्वजनिक सड़कों पर बर्थडे मनाने, केक काटकर यातायात बाधित करने और स्टंटबाजी जैसी खतरनाक गतिविधियों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रायपुर पुलिस द्वारा पिछले 11 महीनों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 12 प्रकरणों में कुल 66 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं 30 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक सड़कों पर बर्थडे सेलिब्रेशन कर यातायात बाधित करने के 8 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में 46 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और 11 चारपहिया तथा दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पीवी ऐप की प्रक्रिया पर पटवारी संघ ने उठाए सवाल अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व कार्य प्रभावित

Share बिना नक्शा बटांकन डिजिटल मैपिंग से गड़बड़ी की आशंका,तकनीकी सुधार और किसानों के हितों …

Leave a Reply