Breaking News

रायपुर@उपभोक्ता फोरम का अहम फैसला..हादसे में एयरबैग नहीं खुले,टोयोटा को 61 लाख रुपए से ज्यादा चुकाने होंगे

Share


रायपुर,18 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने एक अहम फैसले में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी को इनोवा कार मालिक को 61 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। आयोग ने माना कि गंभीर सड़क हादसे के दौरान कार के एयरबैग का न खुलना स्पष्ट रूप से विनिर्माण दोष और सेवा में कमी है। मामला 23 अप्रैल 2023 का है। कोरबा के व्यापारी अमित अग्रवाल अपने भाई सुमित अग्रवाल की इनोवा कार से रायपुर से कोरबा लौट रहे थे। तरदा गांव के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई और पेड़ से जा टकराई। हादसा बेहद गंभीर था, लेकिन कार का एक भी एयरबैग नहीं खुला।


Share

Check Also

सोनहत@ नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई,‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंजा सोनहत

Share फॉरेस्ट कॉलोनी से सलगवां घुघरा व कटगोड़ी तक निकलीं भव्य विसर्जन यात्राएं, श्रद्धा, भक्ति …

Leave a Reply