Breaking News

रायपुर@आईपीएस प्रभात कुमार बने महासमुंद एसपी

Share


पुलिस मुख्यालय में एसआईबी पद पर दे रहे थे अपनी सेवाएं,2019 बैच के हैं अफसर


रायपुर,15 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में आईपीएस प्रभात कुमार को महासमुंद पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभात कुमार वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में एसआईबी में पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। प्रभात 2019 बैच के आईपीएस ऑफिसर है। यह आदेश गृह विभाग के सचिव ने जारी किया है।
नारायणपुर जिले के एसपी भी रह चुके है प्रभात कुमार : प्रभात कुमार ने 2019 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। सरदार वल्लभभाई पटेल प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद से ट्रेनिंग खत्म करने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर फील्ड ट्रेनिंग के लिए उनकी पोस्टिंग रायगढ़ जिले में हुई। रायगढ़ में वे कोतरारोड़ थाना प्रभारी रहे। रायगढ़ के बाद दुर्ग जिले में सीएसपी छावनी के पद पर पदस्थ रहे। दुर्ग के बाद एडिशनल एसपी सुकमा रहे। प्रभात कुमार नारायणपुर जिले के एसपी भी रह चुके हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply