रायपुर, 12 दिसंबर 2025 I डीएसपी कल्पना शर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के कारनामे अब सामने आने लगे हैं। इसी बीच खबर है कि 420 के आरोपी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ कोरबा की एक कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आपको बता दें कि आरोपी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन वहीं आरोपी है जिसने डीएसपी कल्पना वर्मा को करीब 2 करोड़ रुपए के गिफ्ट और प्यार में झांसा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ डीएसपी कल्पना वर्मा के पिता ने 40 लाख रुपए के लेन-देन फ्रॉड के आरोप लगे और ये मामले कोर्ट में लंबित है,इसी बीच दीपक टंडन ने तमाम स्क्रीन शार्ट और कथित वीडियो पत्रकारों को उपलब्ध कराएं। सूत्रों के मुताबिक कोरबा की जिस कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है वहां आज 12 दिसंबर को आरोपी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन को पेश होना है। ये गिरफ्तारी वारंट न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, जिला कोरबा कु. रंजू वैष्णव की कोर्ट द्वारा जारी किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur