Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ एसआईआर वर्किंगमें 12 राज्यों में 10वें नंबर पर

Share


रायपुर,18 नवम्बर 2025। देश के 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया जारी है। भारत निर्वाचन आयोग एसआईआर प्रक्रिया की हर दिन मॉनिटरिंग कर रहा है और जरुरी निर्देश दिए जा रहे हैं। एसआईआर वर्किंग की रैंकिंग भी की जा रही है। एसआईआर वर्किंग में छत्तीसगढ़ 10वें नंबर पर है। सबसे अच्छा परफार्मेंस वाले राज्यों में गोवा पहले नंबर पर है। चुनाव आयोग ने 17 नवंबर के दोपहर 3 बजे तक की स्थिति जारी की है। छत्तीसगढ़ में अब तक 97′ फॉर्म वितरित हुए हैं। जिसमें 6.61′ फॉर्म डिजिटलाइज हो चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में 97.67 प्रतिशत फॉर्म वितरित
भारत निर्वाचन आयोग के जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 7 लाख 36 हजार 241 मुद्रित गणना फॉर्म है। इनमें से 97.67 प्रतिशत फॉर्म का वितरण हो चुका है। इनमें से 14 लाख 2 हजार 544 यानि 6.61 प्रतिशत डिजिटलाइज हो चुके हैं। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 12 राज्यों के 50 करोड़ 97 लाख 84 हजार 423 वोटर्स में से 50 करोड़ 11 लाख 75 हजार 907 मतदाताओं को गणना पत्रक बांटे जा चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 42 लाख 64 हजार 69 मतदाताओं की गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है, जो कुल मतदाता संख्या का 8.68 प्रतिशत है। सभी 12 राज्यों में गणना पत्रक वितरण का प्रतिशत 98.32 है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply