पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,16 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में युवक को डंडे से जमकर पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि गाली-गलौज करने के बाद विवाद बढ़ा। हत्या कर लाश फेंककर आरोपी भाग गए थे। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रोहित महंत है, जो चांपा का रहने वाला था। सभी दोस्तों ने शराब पीने के दौरान गाली-गलौज करने पर मर्डर की साजिश रची थी, फिर युवक की हत्या की। पुलिस ने 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है। दरअसल, 15 नवंबर की रात करीबन 8 बजे सागर अपने साथियों के साथ शराब पीने की बात कह रहा था। घोघरा नाला के पास आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान रोहित महंत ने सागर कर्ष को गालियां दी। इससे गुस्साए सागर कर्ष ने रोहित को 3-4 थप्पड़ मार दिए। मार खाने के बाद सागर मौके से चला गया। वहीं विवाद के बाद सागर कर्ष अपने दोस्त नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे, आकाश उर्फ अज्जू साहू के साथ बैठा था। घोघरा नाला नदी किनारे मुक्तिधाम के पास रात 9ः30 बजे रोहित महंत दोबारा पहुंचा। इस दौरान सागर कर्ष और उसके दोस्तों को गाली-गलौज करने लगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur