कोंडागांव@लाख के इनामी नक्सली का सरेंडर

Share


आईटीबीपी के 2 जवानों की हत्या में था शामिल


कोंडागांव,18 अक्टूबर 2025।
कोंडागांव जिले में एक लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। 18 अक्टूबर को पिलसाय कश्यप ने एसपी ऑफिस में आत्मसमर्पण किया। वह लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था और कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा। सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों,नक्सली संगठन के अंदर बढ़ते मतभेदों, शीर्ष नक्सली नेताओं के आत्मसमर्पण और शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 तथा नियद नेल्ला नार योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार के कारण उसने समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। पिलसाय कश्यप का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। वह 1-2 जून 2024 की रात ग्राम दुड़मी में रिलायंस जियो टावर मशीनरी में आगजनी और नक्सली बैनर लगाने की घटना में शामिल था। इसके अलावा, 20 अगस्त 2021 को कड़ेमेटा कैंप से निकली आईटीबीपी पार्टी पर फायरिंग कर दो जवानों की हत्या और हथियार लूटने के मामले में भी उसकी संलिप्तता थी।
छत्तीसगढ़ सरकार ने पिलसाय कश्यप (32 साल) पर 1 लाख का इनाम रखा था। वह जिले के कुदूर का रहने वाला था। पिलसाय पूर्वी बस्तर डिवीजन के अंतर्गत कृषि विभाग/आमदई एलओएस का सदस्य था।
सड़क,बिजली,पानी,मोबाइल नेटवर्क जैसी सुविधाओं के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच और सुरक्षा बलों की सकारात्मक सामुदायिक पुलिसिंग ने ग्रामीणों और नक्सलियों में विश्वास का माहौल बनाया है। इसी विश्वास के चलते पिलसाय कश्यप ने एसपी वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के समक्ष आत्मसमर्पण किया।


Share

Check Also

बिलासपुर@बिलासपुर में जवाली नाले पर चला बुलडोजर

Share अवैध कमर्शियल बिल्डिंग पर कार्रवाई नहींबिलासपुर,25 अक्टूबर 2025। बिलासपुर में नगर निगम ने दिवाली …

Leave a Reply