Breaking News

रायपुर@वार्ड ब्वाय-आया भर्ती की परीक्षा में बैठने से वंचित हुए कई परीक्षार्थी

Share


रायपुर,12 अक्टूबर 2025। व्यापमं ने रविवार को शासकीय अस्पतालों के लिए वार्ड ब्वाय और आया पदों की भर्ती के लिए प्रदेश भर में लिखित परीक्षा आयोजित की। इस दौरान अव्यवस्था के साथ परीक्षार्थियों को धमकाने की खबरें आई हैं। राजधानी मोवा के स्कूल में निर्धारित समय से पहले ही प्रवेश बंद कर दिए जाने से दर्जनों अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का अवसर नहीं मिला। इनका कहना था कि सभी 10.20 से 10.26 तक स्कूल पहुंच गए थे लेकिन गेट बंद कर दिया गया था। इसके बाद गेट पर भीड़ बढ़ती देख स्कूल के भीतर से एक व्यक्ति आया और कहा कि बहुत बड़ी परीक्षा है, यहां शोर न मचाएं सभी चले जाएं।। न जाने पर भीतर पुलिस होने और लाठीचार्ज की धमकी दी। जानकारी अनुसार इस केंद्र में करीब 200 लोग परीक्षा देने से वंचित रह गए।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply