Breaking News

रायपुर@स्टेशन के कुलियों ने समाप्त किया प्रदर्शन

Share

रायपुर,12 अक्टूबर 2025। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में पिछले पांच दिनों से चल रहा कुलियों का प्रदर्शन समाप्त हो गया है। कुलियों को अपनी दो प्रमुख मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन वापस ले लिया। इस आंदोलन के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। रायपुर (द.पू.म. रेलवे) में पोर्टर मजदूरों ने निजी बैटरी कार के संचालन के विरोध में 5 दिन तक प्रदर्शन किया। रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद उनकी दो मुख्य मांगों पर सहमति बनी है। पहली मांग थी कि भविष्य में किसी भी निविदा की शर्तों में निविदा में निजी लोग नहीं होंगे की शर्त अनिवार्य रूप से जोड़ी जाए। रेलवे ने इस शर्त को जोड़ने का प्रमाणित आश्वासन दिया है। यह भी मांग की गई थी कि यदि रेलवे यात्री परिवहन के लिए किसी अन्य व्यक्ति या एजेंसी को काम देती है, तो उस पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाए। इसका उद्देश्य लाइसेंसी पोर्टरों की आजीविका को सुरक्षित करना था, जिस पर प्रशासन ने सहमति व्यक्त की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply