Breaking News

खैरागढ़@धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या,पड़ोसी हिरासत में

Share


खैरागढ़,10 अक्टूबर 2025। खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है। पत्नी की लाश घर के आंगन में और पति का शव कमरे के भीतर खून से लथपथ हालत में मिला। यह वारदात गंडई थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार,हत्या शुक्रवार तड़के सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पड़ोसी भगवती गोंड (35) को हिरासत में ले लिया है। आरोपी,मृतक दंपती के घर के सामने ही रहता था। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।


Share

Check Also

एमसीबी,@स्वास्थ्य सेवाओं में मनेंद्रगढ़ अस्पताल की उल्लेखनीय उपलब्धि : तीन माह में 1827 मरीजों को मिला उपचार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सर्वाधिक सफलता

Share -संवाददाता-एमसीबी,24 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल के …

Leave a Reply