Breaking News

अंबिकापुर@हिन्दू युवा एकता मंच द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा

Share


शोभायात्रा निकालकर कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन

अंबिकापुर,03 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। दशहरा के शुभ अवसर पर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भस्म होली खेली गई। भस्म होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई। दशहरा पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। विजयादशमी को लेकर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा शोभायात्रा की तैयारी पूर्व से विशेष रूप से चल रही थी। इनके द्वारा पिछले कई वर्षों से शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष भी विजया दशमी के अवसर पर गुरुवार को शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकाली गई। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भस्म होली खेली गई। भस्म होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई। दशहरा व शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर में भगवा झंडे लगाए गए थे। वहीं जब शोभायात्रा निकली तो लोगों के हाथों में भगवा झंडे लहरा रहे थे। इससे पूरे शहर का माहौल भगवामय हो गया। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण और सीता की आकर्षक झांकी निकाली गई थी। जिनका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।


Share

Check Also

सूरजपुर@किसानों के पंजीयन में त्रुटि और ग्रामीणों के वन अधिकार की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Share -संवाददाता-सूरजपुर,30 अक्टूबर 2025(घटती-घटना)।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिव भजन सिंह मरावी के नेतृत्व में …

Leave a Reply