Breaking News

कुरुक्षेत्र@हरियाणा में पहले 2 जिलों में विकास हुआ,सरकारों ने नौकरियों को बर्बाद-बदनाम किया,हमने दोनों सिस्टम खत्म किएःशाह

Share


कुरुक्षेत्र,03 अक्टूबर 2025 (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा दौरे पर रहे। रोहतक में उन्होंने साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। इसके बाद वह कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने 3 नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी देखी। साथ ही 12 जिलों के 825 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। अमित शाह ने कहा- पहले प्रदेश में यह होता था कि एक सरकार आती थी तो एक जिले का विकास होता था, और दूसरी सरकार आती थी तो दूसरे जिले का विकास होता था। भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास किया है। हरियाणा में नौकरियों की व्यवस्था को बर्बाद और बदनाम कर दिया था, लेकिन भाजपा ने यहां पर्ची और खर्ची दोनों सिस्टम को खत्म कर दिया। अमित शाह ने कहा, मैं हरियाणा की जनता को मोदी जी की दो बातें भी बताता हूं। एक तो मोदी जी ने दीपावली से पहले ही जीएसटी में बहुत सारे बदलाव कर 395 चीजों के रेट कम करके बदलाव किया है। ये बहुत बड़ा तोहफा है,जिसके कारण नवरात्रि में ढेर सारी खरीददारी दर्ज की गई है। भारत के हर घर, हर उपभोक्ता को यह तय करना है कि वह स्वदेशी ही खरीदें। स्वदेशी का मंत्र महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन में दिया था। उस आंदोलन के जरिए उन्होंने अंग्रेजों को कड़ी चेतावनी भी दी थी। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री ने स्वदेशी का जो नारा दिया है, वह 2047 में महान भारत बनाकर ही दम लेगा। अगर हम हर चीज हमारे देश में बनी चीजें खरीदें तो यह दुनिया का बड़ा बाजार बन जाएगा। हमारे प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को 11वें से चौथे नंबर पर लाए हैं, लेकिन हरियाणा वालों, यह बताओ, क्या यह चौथा नंबर ठीक है? यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश में ही बनी चीजों को खरीदें। दीपावली आने वाली है, दशहरा मनाया जा चुका है। हरियाणा के लोग संकल्प लें कि वे देश में बनी ही चीजों की खरीद-फरोख्त करें। अमित शाह ने कहा, मैं मानता हूं कि हमारी सरकारों की अनेक उपलब्धियां हैं, उसमें सबसे बड़ी उपलब्धि है खर्ची-पर्ची के बगैर मेरिट के आधार पर नौकरियां देना। मैं पूरे हरियाणा की जनता की ओर से नायब सिंह सैनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज यहां पर एक विशाल प्रदर्शनी लगाई गई है, यह प्रदर्शनी अंग्रेजों के बनाए कानूनों को समाप्त करके संसद में पारित हुए तीन नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देने के लिए है। मैं आज पूरे हरियाणा की जनता से कहना चाहता हूं कि वे सभी इस प्रदर्शनी को एक बार जरूर देखें।

हमारी जनता के मन में एक छवि बनी है कि थाने में जाएंगे तो कई सालों तक न्याय नहीं मिलेगा, लेकिन 2026 के बाद जो भी एफआईआर दर्ज होगी, उसमें तीन साल में न्याय जरूर मिलेगा। पहले के कानून अंग्रेजों ने बनाए थे, उस समय उनका उद्देश्य अपनी सत्ता बनाए रखना था। 15 अगस्त 1947 में आजादी तो मिल गई, लेकिन ब्रिटिश कानूनों से आजादी नहीं मिली, लेकिन हमारी सरकार ने इन कानूनों को खत्म कर नए कानून बनाए हैं। इसके आधार पर दंड की जगह न्याय देने का काम करेंगे। मैं इनका परिणाम बताता हूं, आप प्रदर्शनी देखेंगे तो मालूम पड़ेगा कि हत्या के जुर्म में 112 दिनों में सजा मिल जाएगी।
शाह बोले- छोटे से प्रदेश से सबसे ज्यादा जवान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, सबसे पहले तो मैं कुरुक्षेत्र की इस पवित्र भूमि को प्रणाम करता हूं। यही वह भूमि है, जहां सबसे पहले स्वयं श्रीकृष्ण के मुख से गीता जी का प्राकट्य हुआ। यही वह भूमि है, जिसने सिद्ध किया कि असत्य कितना भी बलवान हो, लेकिन जीत सत्य की होती है। मैं कुरुक्षेत्र की इस तीर्थ भूमि को प्रणाम करता हूं। मैं यहां हरियाणा की मातृ शक्ति को भी प्रणाम करता हूं। यही वह शक्ति है जिसने छोटे से प्रदेश होने के बावजूद देश की सुरक्षा के लिए सेना और सीआरपीएफ में सबसे ज्यादा अपने लाल भेजे हैं। आज यहां पर नायब सिंह सैनी सरकार ने 825 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। ये विकास के काम आज शुरू हुए हैं। लगातार तीसरी बार हरियाणा की जनता ने बीजेपी को बहुमत दिया है। हरियाणा में बीजेपी की सरकारों ने, पहले मनोहर लाल खट्टर ने और अब नायब सिंह सैनी ने, हरियाणा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।


Share

Check Also

नालंदा@पीएम ने बटन दबाया और सीएम बोलने लगते हैं बिहार को बदलने का दावा झूठा : राहुल गांधी

Share नालंदा,30 अक्टूबर 2025। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नालंदा के नूरसराय में गुरुवार …

Leave a Reply