Breaking News

खैरागढ़@भूपेश बघेल ने किया मां बम्लेश्वरी के किए दर्शन

Share

बोले…माता रानी के दर्शन आसान,लेकिन विष्णु के दर्शन कठिन,कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की

खैरागढ़,28 सितम्बर 2025। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी धाम पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “नवरात्र में माता रानी के दर्शन करना सरल है, लेकिन विष्णु के दर्शन कठिन हो गए हैं। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने यह बयान दिया। बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारक बनाए जाने पर कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उन पर लगातार विश्वास जताती है। उन्होंने कहा कि जहां भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलती है, पूरी निष्ठा और समर्पण से पार्टी के लिए काम करता हूं। डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से जनता से सीधे जुड़ने और उनके मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply