Breaking News

दुर्ग@स्कॉर्पियो वाहनों से 6 करोड़ 60 लाख बरामद

Share


सीट-डिग्गी में छिपाए गए थे नोट,गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी
दुर्ग,20 सितम्बर 2025। बड़ी खबर सामने आई है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर कुम्हारी पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज सुबह महाराष्ट्र पासिंग दो स्कॉर्पियो वाहन से 6 करोड़ 60 लाख रुपए बरामद किया है, इस रकम के साथ चार व्यक्ति सवार थे, रकम बरामदगी की सूचना आयकर विभाग को दे दी है है, अग्रिम कार्यवाही जारी है।
हवाला रकम होने की आशंका
जब्त करोड़ों कैश हवाला के होने की आशंका जताई जा रही है, फि़लहाल गिरफ्तार 4 लोगों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, मुख्य सरगना के बारे में पता लगाया जा रहा है, आखिर इतनी बड़ी रकम का मालिक कौन है और किसके पास ले जाकर छोड़ना था।
आयकर विभाग करेगा कार्रवाई
कार से इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी है। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम चुनावी माहौल या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है। आयकर विभाग जांच में जुटा है। वहीं, स्थानीय लोगों की भीड़ थाने में इकट्ठा हो गई और मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में होने लगी। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद पुलिस-आयकर विभाग की संयुक्त टीम इस रकम के स्रोत और इस्तेमाल की जांच कर रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply