Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों का दिल्ली में होगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सममान

Share


रायपुर,25 अगस्त 2025। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए देशभर से 45 शिक्षकों का चयन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों,डॉ. प्रज्ञा सिंह और संतोष कुमार चौरसिया, ने अपनी जगह बनाई है। इन शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलçधयों और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 5 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को 50,000 रुपये की नकद राशि, एक रजत पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। डॉ. प्रज्ञा सिंह दुर्ग जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय,हनोदा में कार्यरत हैं, जबकि संतोष कुमार चौरसिया कोरबा जिले के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दोनों शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार,छात्रों के सर्वांगीण विकास,और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply