Breaking News

रायपुर/जापान@बस्तर के उज्ज्वल सितारे अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले सीएम विष्णुदेव साय

Share


रायपुर/जापान,24 अगस्त 2025 (ए) टोक्यो में सीएम विष्णुदेव साय बस्तर के उज्ज्वल सितारे अविनाश तिवारी से मिले। और उन्होंने बताया, बस्तर के उज्ज्वल सितारे श्री अविनाश तिवारी जी से टोक्यो प्रवास के दौरान मुलाक¸ात हुई। तोकापाल, बस्तर के निवासी और नवोदय विद्यालय बारसूर, दंतेवाड़ा के पूर्व छात्र अविनाश आज जापान की प्रतिष्ठित बॉयस एण्ड मूर्स इंटरनेशनल कम्पनी में बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। यह मुलाकात मेरे लिए अत्यंत विशेष और गर्व से भरी रही। अविनाश जी ने बड़े उत्साह के साथ अपनी प्रेरक यात्रा साझा की और छत्तीसगढ़ में उद्योग निवेश को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई। प्रदेश का यह सपूत आज विश्व पटल पर बस्तर के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहा है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply