Breaking News

रायपुर@ बदमाश तोमर बंधुओं का साईं विला मकान और जमीन कुर्क

Share


रायपुर,23 अगस्त 2025 (ए)।
राजधानी रायपुर में फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधुओं वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सेशन कोर्ट द्वारा तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत खारिज किए जाने और संपत्ति कुर्क करने की मंजूरी मिलने के बाद आज जिला प्रशासन की टीम ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम नंद कुमार चौबे, तहसीलदार पुलिस की टीमों ने तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित तोमर बंधुओं के साईं विला मकान और जमीन को कुर्क किया है। कुर्क की गई संपत्ति कुल 3,000 स्मयर फीट है,जिसमें वीरेंद्र और रोहित दोनों भाइयों की 1,500-1,500 स्मयर फीट की संपत्ति है। इसके अलावा राजधानी के आसपास स्थित उनकी तीन और जमीनों की कुर्की की कागजी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।


Share

Check Also

केल्हारी/एमसीबी@ एमसीबी में भीषण बस हादसा…6 यात्रियों की मौत,20 घायल घटनास्थल से अस्पताल तक पहुंचे पूर्व विधायक गुलाब कमरो

Share मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी …

Leave a Reply