Breaking News

दुर्ग@ पंचायत सचिव ने पत्नी के जनपद सदस्य रहते किया लाखों का घोटाला

Share

जांच में हेराफेरी उजागर होने पर सीईओ ने किया बर्खास्त
दुर्ग , 22 अगस्त 2025 (ए)।
दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत गोढ़ी सचिव महेश रात्रे पर अपने पद का दुरुपयोग कर 31 लाख 46 हजार रुपए का भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध हुआ है। जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने इस भ्रष्ट पंचायत सचिव को बर्खास्त कर दिया है। जांच के दौरान उजागर हुआ कि यह पूरा खेल महेश रात्रे ने पत्नी सरस्वती रात्रे के जनपद सदस्य रहते हुए किया है। इस मामले का खुलासा अप्रैल महीने में हुआ। महेश रात्रे के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद इस पर जांच के लिए धमधा जनपद सीएमओ को निर्देशित किया गया था। सीएमओ के जांच प्रतिवेदन में महेश रात्रे पर लगे आरोप को सही पाया गया।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply