Breaking News

दुर्ग@ कारोबारी ने मां के निधन पश्चात् किया नेत्रदान

Share


दुर्ग,17 अगस्त 2025 (ए)।
जिले की प्रतिष्ठित भोमियाजी मोबाईल एवं नमन फूड प्रोडक्टस के संचालक गौतम जैन एवं मनीष जैन की माताजी गवलीपारा निवासी श्रीमती जतन बाई चौरडç¸या(गंडई,दुर्ग) (76 वर्ष) के निधन के पश्चात उनके नेत्रों से दो लोगों को नई रौशनी मिलेगी। जतन बाई के परिवार की ओर से गौतम जैन,मनीष जैन ,शोभा जैन,मेधा जैन ,मधु जैन ,पुष्पा नाहटा ,मनीषा, ममता, संगीता, सिद्धार्थ ,विशाल,मनन ने नेत्रदान हेतु सहमति दी। परिवार की सहमति मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया,कुलवंत भाटिया,रितेश जैन, राजेश पारख, प्रभुदयाल उजाला जैन के गवलीपारा निवास पहुंचे एवं नेत्रदान प्रक्रिया में सहयोग किया। भारी बारिश के बावजूद मध्य रात्रि शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ संदीप बाचकर एवं नेत्र बैंक प्रभारी विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किये। गौतम जैन ने कहा उनकी माँ जब तक रही लोगों की मदद की और जाते जाते दो लोगों के जीवन में उजाला कर गई माँ दो आँखों के माध्यम से हमेशा के लिए अमर हो गई।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply