Breaking News

रायपुर@ खनिज विभाग में शराब की बोतल मिलने का वीडियो वायरल

Share


प्रशासन में मचा हड़कंप
रायपुर,04 अगस्त 2025 (ए)।
राजधानी रायपुर स्थित कलेक्टोरेट भवन के खनिज विभाग से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सरकारी कार्यालय की एक अलमारी के नीचे शराब की बोतल रखी हुई है,जिसे कैमरे में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड किया गया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से फैल रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद जहां एक ओर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों में यह नाराजगी भी देखने को मिल रही है कि आखिर एक जिम्मेदार सरकारी विभाग में इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता कैसे हो सकती है?


Share

Check Also

कोरिया@स्कूल में खुली अंतरिक्ष की दुनिया…कोरिया के नवाचार को राष्ट्रीय सम्मान

Share बच्चों की जिज्ञासा को मिली उड़ान,कोरिया के शैक्षणिक नवाचार को राष्ट्रीय पहचान किताबों से …

Leave a Reply