Breaking News

रायपुर@दवा घोटाले में संलिप्त अफसरों से ईडी फिर करेगी पूछताछ

Share


रायपुर,03 अगस्त 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में 411 करोड़ से ज्यादा की दवा और री-एजेंट घोटाले में ईडी की जांच तेज हो गई है। सीजीएमएसी में पदस्थ रहे वरिष्ठ आईएएस अफसरों से पूछताछ की तैयारी है। मुख्य आरोपी शशांक चोपड़ा समेत 7 लोग पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
ईडी ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में 18 जगह छापे मारे थे। अब ईडी कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में बंद अफसरों और व्यापारियों से पूछताछ करेगी। ईडी सभी अफसरों को नोटिस देकर बुलाने की तैयारी कर रही है। मामले में जल्द ही कुछ और बड़े नाम सामने आने की आशंका जताई जा रही हैं।दवा घोटाला केस की जांच कर रहे ईडीअफसरों की रडार में भीम सिंह, चंद्रकांत वर्मा,मीनाक्षी गौतम, बसंत कौशिक,डॉ. अनिल परसाई, क्षिरौंद्र रावटिया,कमलकांत पाटनवार, आनंद राव और एक आईएएस समेत 10 अधिकारी शामिल हैं। ईडी के सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में इन सभी से पूछताछ की जाएगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply