Breaking News

रायपुर@भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी

Share


बेटे की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक साजिश
रायपुर,03 अगस्त 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए गिरफ्तारी से राहत की मांग की है। शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप जैसे मामलों में नाम आने के बाद बघेल ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी की कार्यप्रणाली और अधिकार क्षेत्र को भी चुनौती दी
है।भूपेश बघेल का कहना है कि उन्हें राजनीतिक बदले की भावना से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि जिस तरह उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया, उसी तरह उन्हें भी फंसाया जा सकता है। बघेल ने यह भी मांग की है कि उन्हें जांच में सहयोग करने का मौका दिया जाए,लेकिन बिना गिरफ्तारी के। इसी मामले में उनके बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर भी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। चैतन्य ने अपनी याचिका में कहा है कि ईडी की एफआईआर में न तो उनका नाम है और न ही किसी बयान में उनका जिक्र किया गया है। इसके बावजूद उन्हें हिरासत में लिया गया, जो कि राजनीतिक उद्देश्य से की गई कार्रवाई है। वर्तमान में चैतन्य न्यायिक हिरासत में हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply