Breaking News

बेमेतरा@ बेमेतरा में शिक्षक की सरेआमहत्या

Share


बेमेतरा,01 अगस्त 2025 (ए)।
दिनदहाड़े स्कूल के शिक्षक की हत्या कर दी गई। हत्यारें ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब शिक्षक स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। शिक्षक की मौत की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और घटना की जांच की जा रही है। घटना बेमेतरा जिले के खण्डसरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचुवा की है। मृतक शिक्षक का नाम सतीश राय था और शासकीय प्रथामिक शाला हेमाबंद स्कूल में पदस्थ थे। रोज की तरह आज भी शिक्षक स्कूल पहुंचे हुए थे। स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम करचुवा के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कूटी रोकी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गये। सनसनीखेज हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply