Breaking News

रायपुर@प्रदेश भर में हुई 8 सौ करोड़ की ऑनलाइन ठगी

Share


डेढ़ साल में 67 हजार से अधिक केस हुए दर्ज

अकेले रायपुर में 16 हजार प्रकरण
रायपुर,01 अगस्त 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में आन लाईन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां डेढ़ साल में 67 हजार से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं, और करीब 8 सौ करोड़ की ठगी हुई है। सबसे ज्यादा 16 हजार प्रकरण रायपुर में दर्ज किए गए हैं। साइबर क्राइम के प्रकरणों की मानिटरिंग कर रहे एक एडीजी स्तर के अफसर के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आन लाइन ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि इस पर प्रभावी कार्रवाई भी हुई है। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम के मामले में छत्तीसगढ़ देश में 21 वें नंबर पर है।
पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश में साइबर क्राइम को रोकने के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। साइबर थाने भी खोले जा रहे हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply