Breaking News

रायपुर@ गजनी न बने भूपेश बघेल,वन मंत्री ने कहा-सब याद दिला देंगे

Share


रायपुर,21 जुलाई 2025 (ए)
। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बीते शुक्रवार के दिन, उनके जन्मदिन पर ही ईडी ने हिरासत में ले लिया था। उनपर आबकारी घोटाले में शामिल होने के आरोप लगे थे। पूर्व सीएम के बेटे को गिरफ्तार किये जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में गरमा गई और सियासी बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा का दावा है कि,जांच एजेंसिया अपना काम कर रही है। दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे दुर्भावनापूर्ण तरीके से की गई कार्रवाई बताया है। कांग्रेस चैतन्य बघेल के गिरफ्तारी के खिलाफ लगातार धरना और विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने आने वाले दिनों में आर्थिक नाकेबंदी की भी चेतावनी दी है। जबकि जिला स्तर पर भी जोरदार प्रदर्शन किया गया था। इस बीच संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री को ‘गजनी’ करारा देते हुए कहा था कि,उन्हें सारी तारीख है याद दिला दी जानी चाहिए। कब उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कोल ब्लॉक के लिए पर्यावरण स्वीकृति दी थी। वही केदार कश्यप के इस तंज कांग्रेस की तरफ से जोरदार पलटवार किया गया है। संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने मोर्चा सँभालते हुए कहा कि,केदार कश्यप गजनी खुद भी बने हुए हैं। वे आत्म अवलोकन करें कि,किस तरह से उनकी पत्नी की जगह उनकी साली परीक्षा दे रही थी।


Share

Check Also

कोरिया@स्मार्ट मीटरों में अधिक बिजली खपत की शिकायतों पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Share राजन पाण्डेयकोरिया,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने …

Leave a Reply