Breaking News

दुर्ग@ एसीसी कॉलोनी में एक साथ 12 घरों में डाका

Share

1 करोड़ छू सकता है आंकड़ा
कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

दुर्ग,14 जुलाई 2025 (ए)।
जिले के नंदिनी रोड स्थित एसीसी सीमेंट प्लांट,जामुल की कॉलोनी में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। रविवार को देर रात कॉलोनी के तकरीबन 12 मकानों में चोरी हो गई है। जिन मकानों में चोरी हुई है उसमें प्लांट के बड़ेअधिकारियों के घर भी शमिल हैं।
अनुमान है कि इस घटना को किसी चोर गिरोह ने अंजाम दिया है क्योंकि मकानों कि स्थिति देखने पर साफ समझ आ रहा है कि ये किसी अकेले व्यक्ति का काम नहीं है। और चोरों ने हर मकान में लंबा समय गुज़ार कर बारीकी से चोरी के लिए सामान की खोज की है। चोरों ने लगभग हर मकान से 2-3 अलमारियां तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया है। सोने-चादी के आभूषण, नगद राशी समेत कीमती सामान मकानों से गयाब है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply