Breaking News

कवर्धा @ 70 वर्षीय बुजुर्गको जिंदा जलाया गया

Share

कवर्धा,04 जून 2025(ए)। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सिंघनपुरी गांव के बामी इलाके से सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग झड़ी साहू की निर्मम हत्या कर दी गई। वे रात को अपने घर के बाहर सो रहे थे,तभी अज्ञात हमलावर ने उन पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना इतनी भयावह थी कि जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक बुजुर्ग की जलकर मौत हो चुकी थी। यह घटना जिले में बीते तीन दिनों के भीतर हुई तीसरी हत्या है,जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लगातार हो रही आपराधिक वारदातों को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply