Breaking News

डोंगरगढ़,@ रोपवे हादसा में वन विकास निगम के अध्यक्ष समेत 6 लोग हुए घायल

Share

डोंगरगढ़,25 अप्रैल 2025 (ए)। मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन कर लौटते समय भाजपा नेताओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। रोपवे से नीचे उतरते वक्त तकनीकी गड़बड़ी के चलते रोपवे का केबल अचानक अलग हो गया,जिससे केबिन सीधे नीचे गिर पड़ा। इस दर्दनाक हादसे में पूर्व गृहमंत्री व वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा समेत 6 लोग घायल हो गए। घटना दोपहर करीब 1ः30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के समय रोपवे में रामसेवक पैकरा के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भिलाई के वरिष्ठ भाजपा नेता दया सिंह,बम्लेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत कुल छह लोग सवार थे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply