Breaking News

डोंगरगढ़@ भ्रष्टाचार मामले में 5 अधिकारी-कर्मचारी पर गिरी निलंबन की गाज

Share

डोंगरगढ़,10 दिसम्बर 2024 (ए)। डोंगरगढ़ नगर पालिका में भ्रष्टाचारी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार मामलें में 5 अधिकारी-कर्मचारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. साल 2022 से 2024 के बीच नगर पालिका डोंगरगढ़ में हुए विभिन्न कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप था जिसके बाद अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ जांच की गई। प्रारंभिक जांच में 5 अधिकारी-कर्मचारी को भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में हुए कार्यों में लंबे समय से अनियमितताओं और वित्तीय गड़बडि़यों को लेकर शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद अब प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह सख्त कदम उठाया है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
निलंबित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम

  1. सीएमओ यमन देवांगन
  2. सीएमओ प्रमोद शुक्ला
  3. उप अभियंता रितेश स्थापक
  4. उप अभियंता किशोर ठाकुर
  5. लेखपाल दीपा भीवगढ़े
    खैरागढ़ नगर पालिका में भी चल रही जांच
    वहीं निलंबित सीएमओ प्रमोद शुक्ला वर्तमान में खैरागढ़ नगर पालिका में पदस्थ थे, जहां उनके खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। खैरागढ़ में भी उनकी कार्यशैली और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जांच जारी है।

Share

Check Also

छत्तीसगढ़@ में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से मौसम बदलेगा मिजाज

Share छत्तीसगढ़ 8 जून 2026। में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से …

Leave a Reply