Breaking News

दुर्ग,@ रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया प्रधान आरक्षक

Share

@ बी फार्मा के छात्र से ले रहा था रूपये
दुर्ग,23 नवम्बर 2024 (ए)।
जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्मृति नगर पुलिस चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिंन्हा ₹10000 की रिश्वत लेते एसीबी की जाल में फंस गया।रिश्वतखोरी के इस मामले की शिकायत नेहरू नगर दुर्ग के एक युवक ने की थी, जो बी फार्मा का छात्र है। उसका पूर्व में किसी से विवाद हुआ था और यह मामला थाने में लंबित था। स्मृति नगर पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिंन्हा उससे यह मामला ख़त्म खरने के एवज में 20 हजार रूपये मांग रहा था, मगर युवक ने मामले की शिकयत एसीबी में कर दी।
मामले की पुष्टि करने के दौरान प्रधान आरक्षक 10 रूपये लेने के लिए तैयार हुआ। जिसके बाद एसीबी ने जाल फैलाया और युवक को 10 हजार रूपये के केमिकल लगे नोट दिए। ये नोट लेते समय एसीबी की टीम ने प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को धर दबोचा। एसीबी ने बताया कि इस प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply