Breaking News

राजनांदगांव,@ महिला डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत

Share

राजनांदगांव,11 नवम्बर 2024 (ए)। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की जूनियर रेसीडेंट महिला चिकित्सक की सोमवार को हृदयघात से मौत हो गई। महिला चिकित्सक रोज की तरह नियमित ड्यूटी के लिए घर से मेडिकल कॉलेज जाने की तैयारी में थी। उसी दौरान सीने में दर्द हुआ और कुछ सेकंड में ही वह घर के सामने गिर पड़ी। मेडिकल कॉलेज में पहुंचने से पहले महिला चिकित्सक ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय गौरीनगर की रहने वाले दीपक ठाकुर की 29 साल की बेटी भाविका ठाकुर मेडिकल कॉलेज में बतौर जूनियर रेसीडेंट कैजुअल्टी में पदस्थ थीं।


Share

Check Also

रायपुर@ अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू

Share 11 माह सेवा और 2000 प्रतिदिन मानदेय का प्रावधान,पीरियड आधारित व्यवस्था खत्म,11 वैतनिक अवकाश …

Leave a Reply