भिलाई,27 सितबर 2024 (ए)। दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आयी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की 2 गाडç¸यां आपस में टकरा गई हैं। अचानक गाय के सामने आने से घटना हुई है, गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी टकरा गई हैं। इस दौरान सीएम साय की गाड़ी बाल—बाल बच गई है। हालाकि सीएम साय के काफिले की दो गाडç¸यां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला अस्पताल दुर्ग के सामने यह घटना हुई है। बता दें कि आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। सीएम नें दुर्ग में 22 करोड़ 97 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन किया है। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur